ट्रक की चपेट में आए साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत

0
33

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ड्यूटी के लिए साइकिल से शहर आ रहे सिक्योरिटी गार्ड को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव पकड़िया निवासी 52 वर्षीय मुकेश कुमार अग्निहोत्री शहर की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह साइकिल से अपने गांव से ड्यूटी के लिए निकले थे। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में ढिलावल के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मुकेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल मुकेश को तत्काल लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी।मुकेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके परिवार में पत्नी मधु के अलावा तीन बच्चे सूर्यांश, प्रद्युम्न और प्रतीक्षा हैं। मां गिरीश कुमारी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।12 वर्षों से साइकिल से ही जाते थे ड्यूटीपरिजनों के मुताबिक मुकेश कुमार पिछले करीब 12 वर्षों से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। वह लंबे समय से रोजाना साइकिल से ही अपने कार्यस्थल तक आते-जाते थे। परिजनों ने बताया कि वह बेहद सादगीपूर्ण जीवन जीते थे और तंबाकू का सेवन भी नहीं करते थे। शुक्रवार को भी वह रोज की तरह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]