फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पांचाल घाट पर 15 अगस्त को गंगा में स्नान और जल भरने के दौरान डूबे लखीमपुर खीरी जनपद के मैकलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर निवासी 20 वर्षीय पवन पाल का शव
सोमवार को करीब सात किलोमीटर दूर सुंदरपुर के पास बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।पवन पाल पुत्र जितेंद्र पाल करीब आधा सैकड़ा साथियों के साथ पांचाल घाट पर जल भरने आए थे। इसी दौरान गंगा में स्नान करते समय पवन के साथ मोहित
कौशल और आकाश भी डूबने लगे थे। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने मोहित और आकाश को सकुशल बाहर निकाल लिया था, लेकिन पवन
का कोई पता नहीं चल सका था।पवन की तलाश में पुलिस और गोताखोर लगातार गंगा में अभियान चला रहे थे। सोमवार को तलाश के दौरान पांचाल घाट से करीब सात किलोमीटर दूर सुंदरपुर के पास पवन
का शव बरामद हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान पवन पाल के रूप में की।पांचाल घाट चौकी प्रभारी हरिकेश ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी।
15 अगस्त को गंगा में डूबे युवक का सात किमी दूर मिला शव
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



