फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लाला लालमणि गुप्ता एवं ‘कर्तव्य संस्था’ के संस्थापक स्वर्गीय कपिल गुप्ता की स्मृति में विशाल निःशुल्क रक्तदान
शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम पांच बजे तक कुल 125 लोगों ने रक्तदान कर पूर्व के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।सुबह से ही रक्तदान के लिए युवाओं की भीड़ पहुंचती
रही। नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के साथ पहुंचीं कई महिलाओं ने भी रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया।संस्था के संरक्षक एवं पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल के पुत्र सारांश अग्रवाल अपने साथियों के साथ सुबह से शाम तक शिविर में डटे रहे और लोगों को
रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहे।रक्तदान करने वालों में सारांश अग्रवाल, धीरेंद्र सारस्वत, प्रिंस शुक्ला, मयंक रस्तोगी, दीपक अग्रवाल, गणेश कनौजिया, आदित्य कटियार, जनार्दन दत्त राजपूत, होशियार सिंह एडवोकेट, विजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विनय कटियार, गौरव
कनौजिया, योगेश कनौजिया, सनी कनौजिया, मोहित गुप्ता, सुजीत गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव, राजेश कुमार, शुभम गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, विनय सिंह, योगेश कुमार, मनोज गुप्ता, अनुराग वर्मा, मनोज बाजपेई, विमलेश मिश्रा, आशीष पालीवाल, मनोज कुमार और सचिन कटियार सहित
लगभग 125 लोग शामिल रहे। पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित यह शिविर दिवंगत लाला लालमणि गुप्ता और कपिल गुप्ता की स्मृति को समाजसेवा के माध्यम से जीवंत रखने का प्रयास है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के सीएमएस
जगमोहन शर्मा, सीनियर इंचार्ज गिरी जी, पंकज कटियार, सानू भदौरिया सहित अस्पताल के कई कर्मचारियों ने शिविर के संचालन में सहयोग किया।शिविर की व्यवस्थाओं में संस्था के अध्यक्ष कुशाग्र गुप्ता, सचिव एवं सभासद धर्मेंद्र कनौजिया, सभासद शक्ति सिंह कुशवाहा, प्रशांत
कटियार, रितेश वर्मा, अमित वर्मा, अंकुर कटियार, मोना बाजपेई, श्याम सुंदर गुप्ता, अंकुर गुप्ता, मनु गंगवार सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आयोजकों ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।

लाला लालमणि व कपिल गुप्ता की स्मृति में रक्तदान शिविर, 125 लोगों ने किया रक्तदान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



