किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जा कर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा

0
51

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना राजेपुर क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आया है। मामले में किशोरी की नानी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।तहरीर के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि उसकी नाबालिग नातिन को गांव का युवक बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना 15 अगस्त की रात करीब 11 बजे की बताई गई है। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।पुलिस ने किशोरी की नानी की तहरीर के आधार पर 17 अगस्त 2026 को मुकदमा दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) और 64(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस के मुताबिक, प्राथमिकी में गांव निवासी युवक को आरोपी बनाया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस किशोरी के बयान सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर रही है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]