नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोप,

0
89

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर करीब 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने, कमरे में बंद करने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। किशोरी की दादी ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार, 15 अगस्त की रात करीब 10 बजे महिला अपने घर पर थी। आरोप है कि गांव की एक महिला उसकी नातिन को ढोलक बजाने के बहाने अपने घर ले गई। वहां कथित रूप से किशोरी को एक कमरे में बंद कर दिया गया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कमरे के बाहर कुछ लोग मौजूद थे और एक युवक ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की दादी ने यह भी आरोप लगाया कि किशोरी को धमकाया गया और तमंचे का भय दिखाकर घटना के बारे में किसी को जानकारी देने से रोका गया। तहरीर में नशीला पदार्थ खिलाए जाने का आरोप भी लगाया गया है।महिला के मुताबिक, देर रात किशोरी किसी तरह घर पहुंची। मोहल्ले के लोगों से जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे देखा तो वह बदहवास हालत में थी। परिजनों के अनुसार, किशोरी ने घटना के संबंध में उन्हें जानकारी दी। घटना की सूचना पुलिस को फोन के माध्यम से दी गई। इसके बाद पीड़िता की दादी ने थाना राजेपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई तथा नाबालिग को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाबालिग की पहचान गोपनीय रखी गई है। थानाध्यक्ष का कहना है की मामले की जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]