जहरीले कीड़े के काटने से 42 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
86

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) खिमसेपुर के वार्ड शिवाजी नगर निवासी स्वर्गीय देवीराम के 42 वर्षीय पुत्र रमेश चंद्र की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार रमेश चंद्र गांव के ही शेर बहादुर के खेतों को बटाई पर लेकर खेती करते थे और उनके ट्यूबवेल पर ही रहते थे। रविवार सुबह किसी समय जहरीले कीड़े ने उनकी गर्दन में काट लिया। वह ट्यूबवेल के अंदर तख्त पर बेहोशी की हालत में पड़े मिले।सुबह करीब नौ बजे रमेश चंद्र के भाई देवेंद्र का पुत्र हर्ष उन्हें खाना देने ट्यूबवेल पर पहुंचा, जहां उन्हें बेहोश देखकर परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन उन्हें घर लेकर आए और डायल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सनी मिश्रा ने रमेश चंद्र को मृत घोषित कर दिया।रमेश चंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी एक पुत्री अर्चना है, जिसकी शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी लक्ष्मी का भी काफी समय पहले निधन हो चुका था। रमेश चंद्र अपने दोनों भाइयों उमेश और देवेंद्र के साथ रहते थे।देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल अंकित कुमार को दे दी गई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक/डीएसपी अमोद कुमार सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]