शहर में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर

0
73

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की ओर से शनिवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ गुड़गांव देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद किया गया।तिरंगा यात्रा गुड़गांव देवी मंदिर से प्रारंभ होकर बीवीगंज , पक्का पुल, चौक, नेहरू रोड और लाल गेट होते हुए बद्रीविशाल डिग्री कॉलेज पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। आयोजन के दौरान मार्ग में लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत भी किया।तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से संजय कटियार, भैयन मिश्रा, कोमल पांडेय ,धीरज पांडेय, श्याम सुंदर वर्मा रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]