सामूहिक राष्ट्रगान व ध्वजारोहण कर एकता, अखंडता व राष्ट्र प्रेम का दिया संदेश

0
27

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैकु लाल घंटाघर चौक चौराहे पर युवा शौर्य की ओर से झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सुबोध शुक्ला ने साहस इंडिया ग्रुप की ओर से सामूहिक राष्ट्रगान, ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण कराया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र पांडेय ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान भारत माता की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। भारत माता के स्वरूप में राशि दीक्षित ने प्रस्तुति देकर देशभक्ति का संदेश दिया। सामूहिक राष्ट्रगान के बाद उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम में अंकित तिवारी, सौरभ मिश्रा, राघवेंद्र मिश्रा, क्रांति पाठक, प्रदीप शुक्ला, संजय गर्ग, रामजी वाजपेयी, मिंटू मिश्रा, अमन अवस्थी, सौरभ कुमार, शैलेंद्र राठौर, अभिनव सारस्वत, पराग अग्रवाल, विमलेश मिश्रा, राजीव चतुर्वेदी, पंकज दीक्षित, विनोद अग्निहोत्री, शिवेंद्र वाजपेयी, ननकी शुक्ला, अनु दुबे, विपिन अवस्थी, प्रियंक दत्त द्विवेदी, चित्रा अग्निहोत्री रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]