फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार को पूर्व संध्या पर फर्रुखाबाद कोतवाली और कादरी गेट थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टॉप
समेत शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमों ने संदिग्ध लोगों और उनके सामान की गहनता से जांच की।रेलवे स्टेशन पर अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार, सीओ सिटी अभय वर्मा, जीआरपी
इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र गहलोत तथा डॉग स्क्वायड टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग की। डॉग हैंडलर देवकांत के साथ
डॉग विराज ने स्टेशन परिसर और संदिग्ध सामान की जांच की। पुलिस ने यात्रियों के सामान की तलाशी लेने के साथ ही संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ की।फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टॉप पर भी व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। सीओ सिटी अभय वर्मा, डॉग हैंडलर देवकांत, डॉग विराज, रोडवेज चौकी प्रभारी दयानंद पटेल समेत पुलिस
बल ने बस स्टैंड परिसर में यात्रियों और उनके सामान की जांच की। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती।शहर के अन्य सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस टीमों ने चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। पुलिस ने लोगों से अपील की
कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शासन के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। रेलवे स्टेशन, रोडवेज और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन और रोडवेज में सघन चेकिंग
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



