स्वतंत्रता दिवस पर चौक में होगा सामूहिक राष्ट्रगान व ध्वजारोहण

0
210

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साहस इंडिया ग्रुप के तत्वावधान में 15 अगस्त को चौक, फर्रुखाबाद में ‘युवा शौर्य गाथा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सामूहिक राष्ट्रगान एवं ध्वजारोहण किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक युवाओं के समर्पण और बलिदान की गाथा को जन-जन तक पहुंचाना है।कार्यक्रम 15 अगस्त 2026, शनिवार को प्रातः 8 बजे चौक, फर्रुखाबाद में आयोजित होगा। साहस इंडिया ग्रुप ने देशभक्त नागरिकों से तिरंगा साथ लेकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।आयोजक साहस इंडिया ग्रुप की ओर से बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर युवाओं की शक्ति और राष्ट्र के प्रति उनके दायित्व को समर्पित ‘युवा शौर्य गाथा’ के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]