हर घर तिरंगा अभियान के तहत महिलाओं ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

0
32

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित अभिमान प्रेरणा संकुल समिति ढिलावल एवं आकाश प्रेरणा संकुल समिति चांदपुर, विकास खंड बढ़पुर के संयुक्त तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में करीब 300 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।तिरंगा यात्रा पंडाबाग से प्रारंभ होकर स्वराज कुटीर, फर्रुखाबाद पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता, देशभक्ति तथा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता, देशभक्ति तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लाभ से संबंधित नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लाभ से संबंधित नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। यात्रा में ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक अवनीश कुमार, डॉ. महेंद्र कुमार नामदेव, आकाश सीएलएफ की अध्यक्ष गुंजन सिंह, अभिमान सीएलएफ की अध्यक्ष श्रद्धा दुबे, आजीविका मिशन के रिसोर्स पर्सन सुरेंद्र कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं शामिल रहीं।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]