स्वतंत्रता दिवस के स्वागत में तिरंगे के रंग में रंगा फर्रुखाबाद का बाजार

0
30

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर के बाजारों में उत्साह चरम पर है। 15 अगस्त के स्वागत में बाजार पूरी तरह तिरंगे के रंग में रंग गया है। दुकानों पर तिरंगे झंडों के साथ देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न वस्तुएं सजाई गई हैं और खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।बाजार में तिरंगे झंडों के अलावा बिल्ले, रिबन, टी-शर्ट, हेयरबैंड, हैंडबैंड, की-रिंग सहित अन्य सामान की भी अच्छी मांग है। इन सभी वस्तुओं पर तिरंगे का डिजाइन बना हुआ है। बच्चे हों या बड़े, हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है और अपनी पसंद के तिरंगे व अन्य सामग्री खरीद रहा है।सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों की ओर से भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां की जा रही हैं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर लोगों में उत्साह है, जिसके चलते बाजार में तिरंगे की मांग लगातार बढ़ रही है। दुकानदारों के अनुसार बाजार में 20 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के छोटे तिरंगे झंडों की अधिक मांग है, जबकि बड़े आकार के झंडे 150 से 700 रुपये तक में उपलब्ध हैं। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। सरकारी विभागों को भी ध्वजारोहण का लक्ष्य सौंपा गया है। बाजार में उमड़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं। कुल मिलाकर स्वतंत्रता दिवस के स्वागत में फर्रुखाबाद का बाजार तिरंगे के रंग में सराबोर नजर आ रहा है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]