राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के नवाबगंज ब्लॉक का गठन

0
26

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नवाबगंज ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।इस दौरान अनिल सिकंदर मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष, सुमित यादव एवं अभिषेक त्रिपाठी को ब्लॉक उपाध्यक्ष, राजन चतुर्वेदी एवं संजय कश्यप को ब्लॉक महामंत्री तथा तुलसी मिश्रा को महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं जिला कार्यकारिणी में संजू दीक्षित को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा युवा का जिला मंत्री बनाया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने कहा कि मौजूदा समय में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि महंगी दर पर निर्माण होने के बावजूद सड़क पर गड्ढों की समस्या खत्म नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के एक्सप्रेसवे का निर्माण देश की जनता के साथ मजाक है।कार्यक्रम में जिला प्रभारी देवेश नारायण अवस्थी, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नानक राम दुबे, जिला उपाध्यक्ष राजीव दुबे, जिला कोषाध्यक्ष शिवम वाजपेयी, शमसाबाद ब्लॉक अध्यक्ष संजू तिवारी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]