गंगा खतरे के निशान से महज 10 सेंटीमीटर दूर, जलस्तर 137.00 मीटर पर पहुंचा

0
412

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह आठ बजे पांचालघाट स्थित लोहिया सेतु पर गंगा का जलस्तर 137.00 मीटर दर्ज किया गया। गंगा का खतरे का निशान 137.10 मीटर है। ऐसे में नदी अब खतरे के निशान से महज 10 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, गंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर निर्धारित है। वर्तमान जलस्तर चेतावनी बिंदु से भी 40 सेंटीमीटर अधिक है। जलस्तर में वृद्धि से गंगा के तटवर्ती और निचले इलाकों में चिंता बढ़ गई है। नरौरा बैराज से गंगा में 1,24,173 क्यूसेक पानी छोड़े जाने का उल्लेख है। वहीं खो बैराज से 920 क्यूसेक, हरेली बैराज से 228 क्यूसेक तथा रामनगर बैराज से 1968 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रामगंगा नदी में 3116 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है। प्रशासन और सिंचाई विभाग द्वारा गंगा के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जलस्तर और बढ़ने की स्थिति में तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]