नाली साफ करते समय युवक को सर्प ने डंसा, मौत

0
57

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के कस्बे में नाली साफ करते समय सर्प के डंसने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी सर्वेश पाल पुत्र कामता प्रसाद, उम्र करीब 35 वर्ष, पानीपत से सोमवार सुबह लगभग पांच बजे अपने घर पहुंचे थे। कुछ देर आराम करने के बाद वह दुकान पर गए और पान मसाला तथा नहाने के लिए साबुन लेकर वापस घर आए। बताया गया कि घर लौटने के बाद उन्होंने सामान झरोखे में रख दिया।ग्रामीणों के अनुसार इसके बाद सर्वेश घर के पास नाली साफ करने लगे। इसी दौरान नाली में छिपे बैठे सर्प ने उनकी उंगली में डंस लिया। सर्प के डंसने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं लेखपाल ज्योति से घटना के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है और प्रधान से जानकारी ली जाएगी।मृतक की पत्नी रीता तथा दादी सत्यवती ने बताया कि सर्वेश के दो बच्चे प्रिंस और प्रतीक हैं, जो अपनी मां के साथ पानीपत में रह रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद भी परिजन मौके पर नहीं पहुंच सके थे। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]