किसानों की आय बढ़ाने के लिए मछली व मधुमक्खी पालन को दें बढ़ावा : डीएम

0
40

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला भूमि एवं जल संरक्षण तथा जिला मिशन समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं के प्रस्तावों को मिली मंजूरीफर्रुखाबाद। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें कृषि के साथ अतिरिक्त आय के साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला भूमि एवं जल संरक्षण एवं जिला मिशन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और नामित कृषकों ने प्रतिभाग किया।बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 11 खेत तालाब के लाभार्थियों का अनुमोदन किया गया। रेनफेड एरिया डेवलपमेंट योजना के तहत दो क्लस्टर में 156 लाभार्थियों के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। योजना के अंतर्गत प्रत्येक कृषक को विभिन्न मदों में 30 हजार रुपये का अनुदान देय है।इसके अलावा पं. दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत 483.50 हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए 109.74 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। राजकीय कृषि विकास योजना के तहत राजकीय कृषि प्रक्षेत्र के सुधार के लिए प्रस्तुत कार्यों तथा वीबीजी रामजी योजना के अंतर्गत 434.33 हेक्टेयर क्षेत्रफल की छह परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई।तालाबों में मछली पालन पर जोरजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेत तालाब योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए और किसानों को तालाबों में मछली पालन के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने रेनफेड एरिया डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत मधुमक्खी पालन और वर्मी कंपोस्ट को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ कृषि आधारित अन्य गतिविधियों से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाने के प्रयास किए जाएं। योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया गया।बैठक में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कपिल कुमार, उप कृषि निदेशक/भूमि संरक्षण अधिकारी अरविंद मोहन मिश्र, जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अपर जिला कृषि अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के प्रतिनिधि समेत अन्य अधिकारी एवं नामित कृषक मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]