मार्ग दुर्घटना में कांवड़ लेकर जा रहे देवर-भाभी की मौत

0
280

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पांचाल घाट से कांवड़ में गंगाजल लेकर बाइक से घर लौट रहे देवर-भाभी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हवाई पट्टी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय माया प्रकाश, निवासी लाल गवर्नमेंट पुरी, अपनी रिश्तेदारी की भाभी गिरिजा देवी (35) पत्नी रामलड़े, निवासी जंगपुरा धना, मैनपुरी के साथ बाइक से पांचाल घाट कांवड़ लेने आए थे। दोनों कांवड़ में गंगाजल भरकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान हवाई पट्टी के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]