तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से घायल हुआ कांवड़िया, सड़क किनारे पलटा ट्रक

0
97

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जमापुर चौराहा और चाचूपुर तिराहे के बीच फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार कांवड़िया को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।घायल कांवड़िया की पहचान हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पाली निवासी 25 वर्षीय गौतम सैनी पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने पीआरवी-112 की सहायता से घायल को फर्रुखाबाद के जिला लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राजेपुर पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया और जाम नहीं लगने दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]