युवक ‘बिलैया’ की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप लगा हंगामा, देखें वीडियो

0
103

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संदिग्ध रूप से मार्ग दुर्घटना में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत होनें से परिजन भड़क गये, उन्होंने लोहिया अस्पताल में हंगामा किया| बाद में पुलिस नें निष्पक्ष जाँच का भरोसा दिया, जिसके बाद पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा| थाना कादरी गेट के ग्राम मसेनी नगला निवासी 40 वर्षीय सोनू उर्फ बिलैया पुत्र अशोक कुमार शर्मा बीते एक दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था, उसे उपचार के लिये लोहिया अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था, जहां कुछ देर चले उपचार के बाद परिजन सोनू कों अपने साथ ले गये | मंगलवार अहले सुबह 4:40 बजे सोनू का भाई जितेंद्र उसको लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचा, जहां चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया | शव कों लोहिया के शव गृह में रखा दिया गया | मृतक सोनू की पत्नी सोनी का रों-रों कर बुरा हाल हो गया | परिजनों नें कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया | परिजनों नें पुलिस पर भी

[adrotate banner="3"]

आरोपियों से सांठगाठ करने का आरोप लगाकर हंगामा किया | लोहिया अस्पताल में कई घंटे तक पुलिस व परिजनों में नोकझोंक हुई, जिसके बाद सीओ सिटी अभय वर्मा पंहुचे और परिजनों कों मामले की निष्पक्ष जाँच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया | जिसके बाद पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया | शव का पोस्टमार्टम डॉ. सौरभ कटियार व डॉ. दीपक कटारिया के पैनल से हुआ | मिली जानकारी के मुताबिक सोनू के सिर में गंभीर चोट मिली| बिलैया पर दर्ज थे लगभग दो दर्जन मुकदमा मृतक सोनू उर्फ बिलैया पर शहर के विभिन्न थानों में लगभग आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे | इसमें 6 नबंबर 2021 कों पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पर फायरिंग, 4 मार्च 2021 कों मसेनी चौराहें पर टैम्पो खड़ा करने के विवाद में मारपीट व जान लेवा हमला, 23 मई 2015 कों व्यापारी से विवाद के दौरान मारपीट, लूटपाट व फायरिंग आदि घटनायें सहित लगभग दो दर्जन मामले शामिल हैं | सीओ सिटी अभय वर्मा नें बताया की मामले की जाँच की जा रही हैँ, शव का पोस्टमार्टम कराया गया हैँ |

[adrotate banner="2"]