फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से छह उपनिरीक्षकों (एसआई) के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नए कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद राठौर को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी सिवारा, थाना कंपिल भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक धीरज कुमार को प्रभारी चौकी सिवारा, थाना कंपिल से थाना कंपिल स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना कंपिल, उपनिरीक्षक हरीश कुमार को थाना कंपिल से थाना नवाबगंज, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना मोहम्मदाबाद तथा उपनिरीक्षक अशोक कुमार तिवारी को पुलिस लाइन से थाना मोहम्मदाबाद भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
फतेहगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, छह उपनिरीक्षक इधर से उधर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



