फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के तुसौर गांव स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंची एक युवती की करीब दो तोला वजनी सोने की चेन गायब हो गई। पीड़िता ने दो लोगों पर चेन निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।तुशोर गांव निवासी कोमल पुत्री भूपाल सिंह ने राजेपुर थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह सावन के पहले सोमवार के अवसर पर शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बाबा रामगिरी और एक युवती ने उसके गले से करीब दो तोला वजनी सोने की चेन निकाल ली। पीड़िता के अनुसार, चेन में लगा पेंडल उसे घटनास्थल पर ही मिल गया। घटना की जानकारी मिलने पर उसके भाई ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने की बात कही। आरोप है कि इस दौरान बाबा रामगिरी ने कैमरा खराब होने की बात कही, जबकि पीड़िता का दावा है कि कैमरे चालू थे और उनमें घटना की रिकॉर्डिंग मौजूद हो सकती है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और उसकी सोने की चेन बरामद कराने की मांग की है। मामले में दरोगा आशुतोष कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर चेन का पेंडल बरामद हुआ है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिव मंदिर में जलाभिषेक करने गई महिला की सोने की चेन गायब
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



