जिला बदर अपराधी को पुलिस ने जनपद की सीमा से किया ताड़ी पार

0
57
oplus_2098176

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता)थाना पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में जिला बदर घोषित अपराधी को जनपद की सीमा से बाहर कर दिया।पुलिस के अनुसार वीरसिंहपुर निवासी मनीष पुत्र जगबहादुर के विरुद्ध जिला मजिस्ट्रेट, फर्रुखाबाद द्वारा जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। सोमवार को पुलिस टीम ने उसके विरुद्ध जारी नोटिस की तामील कराते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की और उसे जनपद की सीमा से बाहर कर दिया।थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिला बदर की अवधि के दौरान आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। यदि वह बिना अनुमति जनपद की सीमा में प्रवेश करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]