राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने कई पदाधिकारियों को सौंपे अहम दायित्व

0
43

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने जिले में कम समय में संगठन के विस्तार का दावा किया है। जिलाध्यक्ष अभिषेक दुबे के नेतृत्व में जिला, नगर और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में विधिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनय शुक्ला की संस्तुति पर अनुराग मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष (विधिक प्रकोष्ठ) और सुश्री दीपिका को जिला महासचिव (विधिक प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष अभिषेक दुबे ने सुनील वर्मा को वार्ड संख्या-9 का अध्यक्ष, इंद्रेश मिश्रा को वार्ड संख्या-9 का अध्यक्ष, रंजीत गुप्ता को जिला महामंत्री और आदित्य कुमार को वार्ड संख्या-15 का अध्यक्ष बनाया है।ब्लॉक शमशाबाद में जिला उपाध्यक्ष राजीव दुबे और ब्लॉक अध्यक्ष संजू तिवारी के नेतृत्व में अमित पांडे और मनोज मिश्रा को महामंत्री, अभय दुबे को सोशल मीडिया प्रभारी, अंकुर मिश्रा को नगर अध्यक्ष, हर्षित चतुर्वेदी, रामकुमार तिवारी, श्याम मिश्रा और अंकित गुप्ता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार मुन्ना अग्निहोत्री और अमर गुप्ता को महामंत्री, डॉ. विनय वर्मा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, अजय दीक्षित को शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, मयंक पटवा को उपाध्यक्ष, राघवेंद्र त्रिपाठी को शमशाबाद प्रभारी, प्रमोद ठाकुर को गुरेहटी ग्रामसभा का अध्यक्ष, बद्रीश अग्निहोत्री को युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष, विभु त्रिपाठी को युवा मोर्चा उपाध्यक्ष तथा चंचल पांडेय, आकाश मिश्रा और करन तिवारी को महामंत्री का दायित्व दिया गया है। वहीं प्रियंका दीक्षित को मोहल्ला अध्यक्ष और राघव पांडेय को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष अभिषेक दुबे ने कहा कि सभी पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन का गठन पूरा कर लिया जाएगा। उनका दावा है कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग संगठन से जुड़ रहे हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]