भाजपा ने समरसता संकल्प अभियान के लिए कसी कमर

0
50

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो ) जनपद में आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने आगामी कार्यक्रमों की कार्य योजना रखी एवं जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे जिला प्रवासी क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने पदाधिकारियों की बैठक ली। मुख्य वक्ता कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहा संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत मनाएगी यह कार्यक्रम पूरे क्षेत्र के साथ-साथ जनपद में 29 जुलाई से 20 अगस्त तक चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंडल के अंतर्गत पांच मंदिरों में संत रविदास का चित्र रखकर माल्यार्पण किया जाएगा एवं संतों का सम्मान किया जाएगा। जनपद के सभी 18 मंडलों में यह कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया पिछली कांग्रेस और उनके गठबंधन की सरकारों ने संत और महात्माओं के विचारों का सम्मान नहीं किया उनके लिए अकबर महान और औरंगजेब श्रेष्ठ रहे। भाजपा की सरकार ऐसे सभी संतो की विचारधारा को जन्म-जन तक पहुंचाएगी 15 अगस्त से घर-घर तिरंगा अभियान चलेगा हर वर्ष की भांति इस अभियान को वैसे ही सुचारू रूप से पूरे जनपद में चलाया जाएगा। पार्टी का एक महत्वपूर्ण अभियान डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म जिसके अंतर्गत पार्टी की विचारधारा को हर बूथ पर पहुंचने के लिए सरल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पेपर संपन्न करना होगा जिसमें पार्टी की विचारधारा नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी मौजूद होगी। विधानसभा 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची का अवलोकन करके पिछली और वर्तमान मतदाता सूची का मिलान करते हुए जो भी मतदाता बनने से वंचित रह गए लोगों को फॉर्म 6 भरवा कर उन्हें मतदाता बनाने का कार्य करना। प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता से लेकर जिला बिस्तर के कार्यकर्ताओं को नमो ऐप एवं सरल ऐप डाउनलोड करनी है। पार्टी संगठन में दायित्व लेने के बाद कार्यकर्ताओं की जवाब देही तय होगी।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया संगठन के प्रत्येक अभियान को बूथ के कार्यकर्ता को जोड़ना होगा। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। संत रविदास की 650 वीं जयंती समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश नेतृत्व द्वारा कलश प्राप्त होंगे इन कलशों को लेकर जनसंपर्क अभियान के तहत मंदिरों में दीपदान कलश वंदन संत संपर्क छात्रावास संपर्क अभियान प्रभात फेरी कीर्तन एवं समरसता यात्राएं निकाली जाएगी। प्रदेश नेतृत्व की जानकारी के अनुसार यह कलश यात्रा संत रविदास की जन्मस्थली वाराणसी से आरंभ होगी जो जनपद में पहुंचेगी। कलश वंदन यात्रा प्रत्येक मंडल से लेकर बूथ स्तर तक जाएगी। इस अभियान के लिए पांच लोगों की टीम बनाई गई है।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया ने किया इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार,पूर्व जिलाध्यक्ष औरैया ओम प्रकाश गुप्ता,रूपेश गुप्ता,जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित,हिमांशु गुप्ता,गोपाल राठौर,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार,अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह अनुराग दुबेअनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह सिसोदिया जिला मंत्री श्वेता दुबे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत,जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी,आदेश राठौर नीरज अवस्थी,रमेश सोमवंशी राजेश वर्मा कमालगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सील चंद्र राजपूत जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता पूर्व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौड़ अंकित गुप्ता ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]