पाल सेना की नई कमेटी का गठन, राजू कों जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

0
98

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अहिल्याबाई होल्कर पाल सेना के जिलाध्यक्ष रहे पंकज पाल कों प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद जिला कमेटी में फेर बदल किया गया| जिसे जिलाध्यक्ष पद पर राजू पाल कों जिम्मेदारी दी गयीं है | शहर केइटावा बरेली हाई-वे बघार स्थित एक होटल में संगठन की बैठक का आयोजन किया गया | बैठक में देशराज उर्फ दीपू पाल कों जिलाध्यक्ष, युवा जिलाध्यक्ष के पद पर गगन पाल कों जिम्मेदारी मिली है | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर बिजेंद्र सिंह पाल की ताज पोशी की गयीं है | इसके साथ ही पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का जिला महासचिव दुलारे लाल पाल कों बनाया गया है, जिला वरिष्ठ उपाध्याक्ष के के पद पर आशाराम पाल कों पुनः जिम्मेदारी मिली है | इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज पाल नें सभी का स्वागत किया | सभी कों संगठन कों मजबूत करने की नसीहत दी गयीं | इस दौरान सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल महामंत्री डॉ. संजीब त्रिपाठी, ऋषि कांत मिश्रा, सुरेश चंद्र पाल, सुरजीत पाल, हरवीर सिंह, आशीष पाल आदि रहे |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]