साबधान:प्रदेश में व्रजपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट

0
239

लखनऊ:प्रदेश में मौसम विभाग ने मानसून की सक्रियता के कारण भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में 24 से 48 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। लगातार हो रही वर्षा से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि निचले इलाकों में जलभराव को लेकर स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।आगामी 2-3 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत में बने मानसूनी सिस्टम के कारण पूर्वांचल के जिलों में जुलाई के अंतिम सप्ताह तक बारिश की यह निरंतरता बनी रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, बिजली कड़कने के समय सुरक्षित भवनों में रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें तथा स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]