पांचालघाट गंगा पुल फिर हुआ क्षतिग्रस्त,मरम्मत पर प्रश्नचिन्ह

0
183

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रदेश में अपराकाशी के नाम से प्रसिद्ध पांचालघाट गंगा पुल अपनी बदहाली के आसू वहां रहा है|पिछले करीब दो वर्षों से पुल के जॉइंट हर दूसरे-तीसरे महीने क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और बार-बार मरम्मत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ताजा मामला मंगलवार सुबह का है जब महज पांच दिन पहले बनाए गए कई जॉइंट दोबारा खुल गए।अभी महज पांच दिन पहले ही पुल के जॉइंटों की मरम्मत कराई गई थी। निर्माण कार्य के दौरान तीन दिनों तक वनवे ट्रेफिक के मदद से यातायात नियंत्रित किया गया और कार्य की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी भी लगाई गई थी, ताकि मरम्मत किए गए हिस्से पर कोई वाहन न चले। इसके बावजूद निर्माण के कुछ ही दिनों बाद जॉइंट फिर से खुल गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खुले जॉइंट की वजह से मंगलवार सुबह एक साइकिल सवार दुर्घटना का शिकार हो गया। वह साइकिल सहित सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाया। लोगों का कहना है कि उसे गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह हादसा पुल की खस्ताहाल स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है,स्थानीय लोगों का कहना है कि पांचाल घाट गंगा पुल कई जनपदों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद पुल की स्थायी मरम्मत के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से पुल की गुणवत्ता की जांच कराकर स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]