खबर का असर:चौकी रोडवेज के सामने नाले पर पटिया डालने का कार्य शुरू

0
60

फर्रुखाबाद:(नगर संबाददाता) विगत दिनों से हुई बारिश के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को लेकर प्रकाशित समाचार का असर मंगलवार को देखने को मिला। थाना कादरी गेट क्षेत्र स्थित फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टॉप के पास रोडवेज चौकी के सामने नवनिर्मित नाले पर पटिया न होने से लोगों के नाले में गिरने की खबर को जेएनआई न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।समाचार के प्रकाशन के बाद नगर पालिका और संबंधित ठेकेदार हरकत में आ गए।मंगलवार को नगर पालिका की देखरेख में नाले के ऊपर करीब दो दर्जन पटिया डालने का कार्य शुरू करा दिया गया। ठेकेदार सन्नू गुप्ता ने बताया कि नाले पर लगने वाली पटिया पूरी तरह तैयार नहीं हो सकी थीं,जिसके कारण उन्हें लगाने में देरी हुई। अब पूरे नाले को पटियों से ढकने का कार्य कराया जा रहा है।कार्य पूरा होने के बाद बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति में भी राहगीरों के नाले में गिरने का खतरा नहीं रहेगा और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]