कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने कों बीजेपी शुरू करेगी डिजिटल प्रशिक्षण अभियान

0
40

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा जिला मुख्यालय, आवास विकास कॉलोनी में शनिवार को जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत संचालित डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की जानकारी दी। क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह पेपरलेस है और पार्टी के आधिकारिक सरल ऐप के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नमो ऐप तथा ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बारे में डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक बूथ पर यह अभियान चलाया जाएगा तथा प्रत्येक बूथ से कम से कम 10 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण पूरा करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से डिजिटल प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सरल ऐप डाउनलोड कर सदस्यता क्रमांक एवं मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद प्रशिक्षण वीडियो देखने और ऑनलाइन क्विज में भाग लेना होगा।जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना और पार्टी की विचारधारा व जनकल्याणकारी योजनाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों के सभी बूथों पर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पूरे अभियान की निगरानी क्षेत्र एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा की जा रही है तथा जिला आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग इसकी गति बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, अमरदीप दीक्षित, गोपाल राठौर, जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे, जितेंद्र सिंह, अभिषेक बाथम, जिला मंत्री अभिषेक, वीरेंद्र कठेरिया, श्वेता दुबे, रश्मि दुबे, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, डॉ. धर्मेंद्र राजपूत, मनोज गंगवार, अनुराग सिंह, विकास पांडेय , कुणेंद्र गंगवार, निर्मल कश्यप, जिला मंत्री पंकज पाल, रामकिशन दीक्षित, अशनील दिवाकर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]