गंगा में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
258

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) क्षेत्र के श्रृंगीरामपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने काफी प्रयास कर उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, इटावा जनपद के सैफई थाना क्षेत्र के हरदौई निवासी 40 वर्षीय संजू lअपने पिता रमेश संकवार तथा रिश्तेदार करन सिंह के साथ टेंपो से गंगा स्नान के लिए शृंगी रामपुर घाट पहुंचे थे। चालक जुबेर खान मंदिर के पास टेंपो के साथ रुका हुआ था। इसी दौरान स्नान करते समय संजू अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।संजू को डूबता देख उसके पिता और साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाया। घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल नदी में उतरकर काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. विकास पटेल ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के पिता रमेश ने बताया कि वह और उनका भांजा स्नान की तैयारी कर रहे थे, तभी संजू कपड़े उतारकर सीधे गंगा में उतर गया और गहरे पानी में फंस गया। परिजनों के अनुसार, संजू की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है और उसकी कोई संतान भी नहीं है। युवक की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]