श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

0
61

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पांचाल नगर फर्रुखाबाद में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की दिव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। “पहिण्ड-विजय एवं दिव्य रथ यात्रा संचालन” के अंतर्गत आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र जी के रथों का नगर भ्रमण कराया। पूरे मार्ग पर जय जगन्नाथ के जयकारे और संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। राधा माधव मंदिर, गांधी कूचा में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र जी की विधि-विधान से आरती के बाद परिकरों ने भगवान को गोद में लेकर नृत्य और भजन-कीर्तन करते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा श्री राधा शक्ति श्याम मंदिर, लोहाई रोड पहुंची, जहां आचार्य चिन्मय गोस्वामी ने पूजन-अर्चन एवं आरती संपन्न कराई। इसके बाद भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र जी को उनके-अपने भव्य रथों पर विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। रथयात्रा में सबसे आगे हरे रंग के रथ पर बलभद्र जी, मध्य में लाल रंग के रथ पर माता सुभद्रा और सबसे पीछे पीताम्बरी रंग के रथ पर भगवान जगन्नाथ विराजमान थे। डीजे की भक्ति धुनों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए लोहाई रोड, चौक, नेहरू रोड, नितगंजा बाजार, सेठ गली और रेलवे रोड से होते हुए पुनः राधा माधव मंदिर पहुंचे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी, पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा प्रसाद का वितरण किया। समापन पर महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के संरक्षक श्रीमन्माध्वगौडेश्वराचार्य डॉ. मनमोहन गोस्वामी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा समता, समरसता और विश्व शांति का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि “जगत” का अर्थ सम्पूर्ण भू-मंडल है और “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना ही मानवता को एक सूत्र में बांधती है। डॉ. मनोज कुमार मेहरोत्रा, डॉ. ऋषीन्द्र नाथ गौड़, सुरेन्द्र सफ्फर, अंजुम दुबे, अनिल रस्तोगी, महेश वर्मा, अशोक अग्रवाल ‘कन्हैया जी’, शशिकांत गुप्ता, विजय वर्मा, सुनील मेहरोत्रा, राजेंद्र नाथ गुप्त, अनिल मेहरोत्रा, प्रवीण रस्तोगी, अनुराग पाण्डेय, जय कुमार सारस्वत, पंकज अग्रवाल, दीपचंद्र वर्मा, रविंद्र भदोरिया, प्रदीप गुप्ता, गोपाल जी टंडन, रोहित गोयल, आलोक रस्तोगी, विनोद अग्निहोत्री, सिकंदर, अजय वर्मा, चैतन्य रस्तोगी, पवन बंसल, कौस्तुभ अग्रवाल, पंकज कपूर, गौरव मित्तल, हिमांशु मिश्र, सौरभ मित्तल सहित श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के पदाधिकारी रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]