फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) अमृतपुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आमजन के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर अपने बैंक खातों का इस्तेमाल कर अवैध धन अर्जित करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66-डी के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया| पुलिस के अनुसार साइबर ठगी से संबंधित शिकायतें एनसीआरपी पोर्टल एवं लिखित तहरीर के आधार पर दर्ज की गई थीं। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगों से प्राप्त धनराशि के लेनदेन के लिए कर रहे थे। इस पर थाना अमृतपुर में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। आरोपियों में देवेश पुत्र जबर सिंह निवासी ग्राम चपरा, गौतम पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम गुडेरा, आलोक पुत्र राजपाल निवासी ग्राम परमापुर तथा अवनीश पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम बथुआ पिथनापुर, थाना अमृतपुर, जनपद फर्रुखाबाद शामिल हैं।
खाते उपलब्ध कराकर साइबर ठगी में मदद करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



