मोहम्मदाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर बस संचालन को मिली मंजूरी

0
56

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, फर्रुखाबाद ने मोहम्मदाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर निजी बस संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार बृजपाल सिंह की 27 सीट क्षमता वाली बस को खिरिया सींगनपुर–संकिसा–नीवकरोरी–मोहम्मदाबाद–फर्रुखाबाद मार्ग पर 29 जून 2036 तक संचालन की अनुमति दी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वाहन स्वामी को परिवहन निगम द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं शर्तों का पालन करना होगा। बस का संचालन निर्धारित मार्ग और समय-सारिणी के अनुसार किया जाएगा। वाहन के फिटनेस, बीमा, टैक्स, प्रदूषण प्रमाणपत्र तथा चालक-परिचालक के वैध लाइसेंस की जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी।इसके अलावा वाहन स्वामी को प्रतिमाह निर्धारित अनुरक्षण शुल्क निगम को जमा करना होगा तथा प्रत्येक दिन न्यूनतम दो फेरे संचालित करना अनिवार्य रहेगा। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, रोडवेज बस स्टेशन फर्रुखाबाद को निर्देश दिए गए हैं कि बस का संचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सुनिश्चित कराया जाए। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ बनाना तथा दूरस्थ गांवों के लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह नें अधिकारियों के साथ बस अड्डे पर पंहुच बस का जायजा लिया |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]