टीईटी परीक्षा में दूसरे दिन 1250 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

0
48

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी)-2026 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से क्रिश्चियन इंटर कॉलेज एवं बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों के पहचान सत्यापन तथा परीक्षा संचालन का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा ड्यूटी में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरों सहित सभी उपकरणों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करें। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।
जनपद में दूसरे दिन दोनों पालियों में कुल 12,624 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 11,374 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,250 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 6,312 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 5,618 ने परीक्षा दी, जबकि 694 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में भी 6,312 अभ्यर्थियों में से 5,756 परीक्षा में शामिल हुए और 556 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिला प्रशासन के अनुसार जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न हुई।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]