बिजली के तार व उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

0
46

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) थाना पुलिस ने बिजली के तार और उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 30 जून 2026 को स्वामी आत्मानंद केबल स्टोर से लगभग 2 लाख रुपये मूल्य के करीब 40 पंखे, एक कूलर मोटर सहित अन्य सामान चोरी होने की तहरीर पर थाना जहानगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शहंशाह पुत्र फरीद, सलीम शाह पुत्र शेर अली, चांद बाबू पुत्र रफी, अल्लू उर्फ चमन पुत्र नूरा निवासी आईटीआई चौराहा तथा कल्लू पुत्र मान सिंह निवासी काला झाला शामिल हैं। सभी आरोपी फर्रुखाबाद जनपद के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले सभी ने मिलकर स्वामी आत्मानंद केबल स्टोर से 40 पंखे, एक कूलर मोटर और पुराना वायर चोरी किया था। चोरी के बाद सामान को बेचने की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 पंखे, 120 पंखों की पंखुड़ियां, एक कूलर मोटर, पुराना वायर तथा पंखे खोलने के औजार बरामद किए हैं। साथ ही चोरी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से शहंशाह के विरुद्ध पूर्व से भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई थाना जहानगंज पुलिस टीम द्वारा की गई।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]