मानसून की दस्तक से गर्मी से राहत, जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से बढ़ी परेशानी

0
282

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में मानसून की दस्तक के साथ हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई है। पिछले कई महीनों से पड़ रही असहनीय धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों ने बारिश का आनंद लिया।
बुधवार सुबह अचानक आसमान में घने बादल छा गए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर की बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या भी सामने आई। सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसानों ने मानसून की पहली अच्छी बारिश का स्वागत करते हुए इसे खेती के लिए शुभ संकेत बताया। दूसरी ओर, नागरिकों ने नगर निक से जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की, ताकि बारिश के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत मिल सके।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]