भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में 2027 चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान

0
45

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद किया। फर्रुखाबाद एवं अमृतपुर विधानसभा का सम्मेलन जिला भाजपा कार्यालय, कायमगंज विधानसभा का सम्मेलन मीना गेस्ट हाउस तथा भोजपुर विधानसभा का सम्मेलन जहानगंज स्थित रामाधार कोल्ड स्टोरेज में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और नए मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित फर्रुखाबाद सदर विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब छह महीने से भी कम समय शेष है। ऐसे में सभी बूथ अध्यक्षों को सक्रिय होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति के साथ सुनना तथा उसकी फोटो सरल ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से सामाजिक समीकरण की जानकारी संगठन को उपलब्ध कराने, सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करने तथा मतदाता सूची का सत्यापन कराने का भी आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 3 से 5 जुलाई के बीच प्रदेश नेतृत्व बूथ अध्यक्षों से सीधे संपर्क कर बूथ की जानकारी प्राप्त करेगा। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बी.के. गंगवार ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा का सत्ता में बने रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें बूथ अध्यक्षों की भूमिका निर्णायक होगी। सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे, पूर्व जिला महामंत्री डी.एस. राठौर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। संचालन जिला मंत्री अभिषेक बाजपेई ने किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर पाल, अजय कटिहार, संतोष राजपूत, रमला राठौर, नरेंद्र आर्य, जिला मंत्री श्वेता दुबे, अशनील दिवाकर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। भोजपुर में लाभार्थियों तक पहुंचने का आह्वान जहानगंज स्थित रामाधार कोल्ड स्टोरेज में आयोजित भोजपुर विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने नौ वर्षों में सुशासन और विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने तथा जो लोग अभी तक योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें जानकारी देकर लाभ दिलाने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम ने कहा कि भाजपा विकास और सुशासन के आधार पर जनता के बीच जाएगी। सम्मेलन में मोहम्मदाबाद उत्तरी मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश राठौर, कमालगंज मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत, जहानगंज मंडल अध्यक्ष अनुज कटिहार, मोहम्मदाबाद दक्षिण मंडल अध्यक्ष शैलेश मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री कुलदीप दुबे, जिला मंत्री हिना दुबे, खीमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री शिवमोहन सिंह ने किया। कायमगंज में बूथ संगठन को मजबूत बनाने पर जोर कायमगंज स्थित मीना गेस्ट हाउस में आयोजित सम्मेलन में जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और नए मतदाताओं से संपर्क बढ़ाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन हैं। उन्होंने कहा कि “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” केवल नारा नहीं बल्कि भाजपा की कार्यशैली का आधार है। सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष संदेश राजपूत ने किया। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, कपिल मंडल अध्यक्ष निर्मल कश्यप, कायमगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, अचरा मंडल अध्यक्ष कुनेंद्र गंगवार, शमशाबाद मंडल अध्यक्ष आदेश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला मंत्री मनोज गंगवार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]