प्रशासन की कार्रवाही पर भड़का व्यापार मंडल, उत्पीड़न का लगाया आरोप,आंदोलन की चेतावनी

0
156

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद शासन के निर्देश पर जनपद में चल रही प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती नजर आ रही है। इसी क्रम में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया एसोसिएशन (फेम) की एक बैठक आलू मंडी मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई को उत्पीड़नात्मक बताया।
बैठक को संबोधित करते हुए फेम के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा एवं जिलामहामंत्री विमलेश मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन आवश्यक है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार और अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना था कि व्यापारी वर्ग सरकार को कर देकर राजस्व उपलब्ध कराता है, इसलिए अधिकारियों को उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए।
पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं रुका तो संगठन जल्द ही आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
बैठक में नानकराम दुबे, योगेश गुप्ता (सेंट्रल जेल व्यापार मंडल अध्यक्ष), डॉ. संजीब त्रिपाठी (महामंत्री), लाखन सिंह (जिला प्रवक्ता), दीपू गुप्ता (कादरीगेट अध्यक्ष), रामवीर चौहान, सभासद अनिल तिवारी, अंकित तिवारी, कौशल शुक्ला, मनोज दीक्षित तथा प्रमोद दीक्षित, अर्पित अग्निहोत्री सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता ऋषि शंकर मिश्रा ने की, जबकि संचालन शिवम दुबे ने किया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]