फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में खड़े दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार 19 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला घेरश्याम स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के पास दो व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बेचने के लिए खड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में पता चला कि बरामद स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल 17 जून को थाना फेस-3 नोएडा क्षेत्र के गौतमबुद्ध नगर से चोरी की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चन्द्र प्रताप सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी भोलेपुर, कोतवाली फतेहगढ़ तथा प्रसून मिश्रा पुत्र कमल किशोर निवासी हरपालपुर, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर कोतवाली फर्रुखाबाद में धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पैसों के लालच में गौतमबुद्ध नगर से मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसे बेचने के लिए फतेहगढ़ लाए थे। उन्होंने अपने कृत्य पर पछतावा भी जताया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी वाहन चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई कोतवाली फतेहगढ़ प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गहलोत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रवेश सिंह चौधरी, कांस्टेबल महेंद्र प्रताप सिंह, प्रशांत कुमार तथा अभिषेक कुमार की टीम ने की।
चोरी की बाइक बेचने पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



