फिर झोलाछाप चिकित्सकों पर विभाग का एक्शन!

0
309

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) जनपद में झोलाझाप चिकित्सकों की दुकान हो अबैध अस्पताल किसकी कृपा से चल रहें हैं, छापेमारी तो केबल विभाग का गुड़ वर्क दिखाने के लिये और अखबार की सुर्खियों में आने के लिये स्वास्थ्य विभाग चलाता है | वर्षो से झोलाझाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्यवाही हो या फिर अबैध अस्पताल छापेमारी के कुछ समय के बाद फिर से झोलाझाप अपनी दुकाने सजा लेते हैं | शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम नें क्षेत्र में झोलाझाप चिकित्सकों पर कथित तौर पर अभियान चलाया और कई को नोटिस थमा दिया, लेकिन यह नोटिस कितने दिनों तक दोबारा इनको खोलने से रोंक पायेगा यह देखने की बात होंगी| दरअसल अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी माथुर नें राजेपुर क्षेत्र में छापेमारी की| मिली जानकारी के मुताबिक तकरीबन एक दर्जन कथित चिकित्सकों को नोटिस जारी किये गये | लेकिन विभागीय पुष्टि ननही हो सकी | कार्यवाही करने वाले एसीएमओ डॉ. आरसी माथुर नें फोन नही उठाया|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]