प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर पांच दुकानदारों पर कार्यवाही , 2900 जुर्माना वसूला

0
54

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) पर्यावरण संरक्षण और शासन के निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत कंपिल द्वारा शनिवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाजार, स्कूल क्षेत्र और मुख्य बाजार में छापेमारी कर प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई।
नगर पंचायत टीम ने विभिन्न दुकानों की जांच के दौरान शान मुहम्मद, अमृत, हरीश चंद्र, अजीत तथा रघुनंदन की दुकानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक के गिलास बरामद किए। कार्रवाई के दौरान करीब दो किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों से कुल 2900 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलीथिन के पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा भविष्य में ऐसी सामग्री का उपयोग न करने की हिदायत दी। साथ ही कपड़े, जूट और अन्य पर्यावरण-अनुकूल थैलों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की अपील की गई। नगर पंचायत अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर शासन गंभीर है और प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाए जाएंगे। अभियान में आदेश कुमार, सुमित प्रताप, अजीत कुमार, अरविंद कुमार, मुजाद मियां, कौशल कुमार सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]