राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की फर्रुखाबाद जिला कार्यकारिणी का गठन, कई पदाधिकारियों की घोषणा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन जिला अध्यक्ष अभिषेक दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
गठित कार्यकारिणी में एडवोकेट अरुण दुबे को जिला उपाध्यक्ष, चंद्र प्रकाश त्रिवेदी को जिला महामंत्री, एडवोकेट विनय शुक्ला को जिला अध्यक्ष (विधिक प्रकोष्ठ), जन्मेजय द्विवेदी को जिला मीडिया प्रभारी तथा अरुण मिश्रा को सोशल मीडिया प्रभारी नामित किया गया।
जिला अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी लंबे समय से पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं। संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की सदस्यता अभियान के तहत ऑनलाइन पंजीकरण लगातार जारी है। फर्रुखाबाद जनपद सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। अभिषेक दुबे ने दावा किया कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर लोग राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।
बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।