फर्रुखाबाद:(नगर संबाददाता) फर्रुखाबाद नगर पालिका क्षेत्र के नाला मछरटटा गुदड़ी रोड को जाने वाले मार्ग पर बने अंडरग्राउंड नाले के चोक हो जाने कई मोहल्ले में सोमवार को हल्की बारिश के बाद जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।मामले की सूचना पर नगर पालिका के कर्मचारी जेसीबी मशीन तथा पानी निकासी के लिए आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने नाले से जुड़े चैंबर को तुड़वाकर सफाई कार्य शुरू किया|
नगर पालिका कर्मियों द्वारा बताया गया कि नाले की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है और जल्द ही जल निकासी व्यवस्था को सुचारु कर दिया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि नालों में कूड़ा-कचरा और कपड़े आदि न डालें ताकि भविष्य में ऐसी समस्याएं उत्पन्न न हों।
स्थानीय नागरिको ने बताया कि यह अंडरग्राउंड नाला कई वर्ष पुराना है। नाले में आए दिन कपड़े,गद्दे,रजाई तथा अन्य कूड़ा-कचरा फंस जाने के कारण जल निकासी बाधित हो जाती है, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न होती रहती है।
चोक नाले से जल निकासी बाधित,तालाब में तब्दील हुई गली,मरम्मत का कार्य जारी



