महिला की चेन लूटी, विरोध करने पर बेटे से मारपीट, तमंचा तानकर फरार हुए बदमाश

0
236

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) इटावा-बरेली हाईवे पर डबरी रामगंगा पुल के निकट रविवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के पुत्र के साथ मारपीट की और तमंचा तानकर धमकाया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद के मसेनी चौराहा निवासी राहुल शुक्ल पुत्र राजीव शुक्ल अपनी मां अनीता शुक्ला के साथ बाइक से जलालाबाद लड़की देखने जा रहे थे। रास्ते में रामगंगा पुल के निकट राहुल ने सड़क किनारे बाइक रोक दी। इसी दौरान काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और अनीता शुक्ला के गले से सोने की चेन झपट ली। राहुल ने बदमाशों का पीछा कर विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया और उसमें कारतूस लोड करने लगा। छीना-झपटी के दौरान तमंचे का एक कारतूस मौके पर गिर गया। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में राजेपुर थाने के दरोगा आशुतोष कुमार ने पहुंचकर जांच शुरू की। राहुल ने घटनास्थल पर मिला कारतूस पुलिस को सौंप दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय, सर्विलांस टीम और एसओजी टीम भी मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने डबरी चेकपोस्ट सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटना स्थल चेकपोस्ट से महज 200 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के हुल्लापुर सहित अन्य स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। राजेपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया डबरी चेक पोस्ट हुल्लापुर अल्लाहगंज पाली के कई जगह पर सीसीटीवी कैमरा खगाले हैं तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]