कार्यवाही: नलकूप के अधिशाषी अभियंता का तबादला

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में काफी समय से नलकूप विभाग का नेतृत्व कर रहे अधिशाषी अधिकारी को हटा दिया गया है | उनका पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर में तबादला किया गया है | शासन की सख्ती के चलते कार्यवाही हुई है | दरअसल नलकूप विभाग के अधिशाषी अभियंता शशांक कुमार काफी दिनों से तैनात थे | बिगत दिनों विजाधरपुर के नलकूप का वर्षो से फैल रहे पानी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था | वहीं अधिशासी अभियंता शशांक कुमार को नलकूप विभाग शाहजहांपुर भेजा गया है |