फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कई वर्षो से विकास खंड बढ़पुर के ग्राम पंचायत विजाधरपुर में बने पंचायत घर के सामने नलकूप की फूटी हौदो से लाखों लीटर पानी निकल कर बर्बाद हो रहा था और सड़क पर तालाब बना दिया था | खबर को जेएनआई न्यूज नें प्राथमिकता से प्रकाशित किया तो नलकूप के अधिकारीयों की कुम्भकर्ण नींद खुली और उन्हें सड़क पर फैलता पानी नजर आया| शनिवार को आलाधिकारियों के निर्देश पर टूटी हौद ठीक की गयीं | दरअसल विजाधरपुर की प्रमुख सड़क पीडब्लूडी द्वारा बनायीं गयी थीं | काफी समय से जल भराव के चलते सड़क भी ध्वस्त हो गयी | इसके साथ ग्रामीणों को निकलने में समस्या हो रही थीं| लेकिन नलकूप विभाग लाखों लीटर पानी बर्बाद होनें के बाद भी अंजान बना रहा | जेएनआई न्यूज नें समाचार ‘नलकूप विभाग की बड़ी लापरवाही, हजारों लीटर पानी होता बर्बाद , सड़क बनी तालाब’ शीर्षक से 28 मई को प्रकाशित की गयी | जिस पर आलाधिकारियों के निर्देश के बाद फूटी हौदो को ठीक करने का कार्य शुरू किया गया | पंचायत सचिव ऋषिपाल नें बताया की नलकूप का पानी अब बंद होते ही घरेलू पानी के लिये शोकता बना दिये जायेंगे


