जीजा के घर आयी नाबालिक के साथ दुष्कर्म, जाँच में जुटी पुलिस

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) जीजा के घर आयी बालिका के साथ दो नें दुष्कर्म किया | घटना की जानकारी होने पर पुलिसमहकमे में हड़कंप मच गया | भारी पुलिस बल मौके पर पंहुचा और जाँच की | थाना क्षेत्र के एक ग्राम में हरदोई निवासी एक 15 वर्षीय युवती अपने जीजा के घर आयी थीं | वह गांव के निकट एक भट्टे पर ईंट पाथने गयी थीं, आरोप है की उसके साथ दो लोगों नें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया | सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और पीड़िता को मेडिकल के लिये भेज दिया | अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार नें वताया की घटना की जाँच की जा रही है,तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा |