श्रीराम कथा का भव्य समापन, हवन-भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

0
140

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर स्थित पांडेश्वर नाथ मंदिर में 19 मई 2026 से चल रही श्रीराम कथा का श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ समापन हो गया। कथा के समापन उपरांत 28 मई को मंदिर परिसर में विधि-विधान से हवन पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
समापन अवसर पर पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयघोषों से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। श्रीराम कथा का भावपूर्ण वाचन आचार्य अनुज कृष्ण महाराज ने किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के मुख्य यजमान सुरेश चंद्र वर्मा एवं उनकी पत्नी सुनीता वर्मा रहे। इसके अलावा राजू गुप्ता उर्फ अरविंद गुप्ता व उनकी पत्नी अनुराधा गुप्ता तथा हीरालाल वर्मा एवं उनकी पत्नी हर्षवाला वर्मा ने भी यजमान के रूप में धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। आयोजन में करीब पचास से अधिक श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर समिति एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश महामंत्री मृदुल चतुर्वेदी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]