फोटोग्राफी व कार्यशाला में आधुनिक तकनीक व संगठन की शक्ति पर जोर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फ़ोटोग्रफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं फर्रुखाबाद फोटो क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शहर के ठंडी सड़क स्थित केएम हाउस में आठवां फोटो एग्जिबिशन, फोटोग्राफर कार्यशाला एवं सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लखनऊ से आए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने फीता काटकर किया।प्रदेश अध्यक्ष दिनेश वर्मा का स्वागत मंडल प्रभारी अमित राठौर ने किया। वहीं सचिव सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष राजीव टंडन, संगठन मंत्री अमर सिंह, जोन प्रभारी लखनऊ आशीष श्रीवास्तव एवं दीपक कपूर सहित अन्य पदाधिकारियों का स्वागत नगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, जिला प्रभारी अमरीश श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोनिका यादव तथा विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र सिंह राठौडर रहे। अतिथियों ने भगवान गणेश एवं माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में दिनेश वर्मा ने कहा कि संगठन ही सफलता की सबसे बड़ी पूंजी है। बिना संगठन के कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी के क्षेत्र में टीम वर्क बेहद जरूरी है। इस दौरान उन्होंने “साझा सुरक्षा संकल्प योजना” की घोषणा करते हुए बताया कि योजना में पंजीकरण कराने वाले किसी फोटोग्राफर की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके परिजनों को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।संगठन के सचिव सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने आधुनिक तकनीक और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय चुनौतियों और तकनीकी बदलाव का दौर है। फोटोग्राफरों को नई तकनीकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा, तभी सफलता प्राप्त की जा सकती है।मुख्य अतिथि मोनिका यादव ने भी फोटोग्राफरों का उत्साहवर्धन करते हुए समय के साथ आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान किया। वहीं मंडल प्रभारी अमित राठौर ने शैलेंद्र सिंह राठौड़ को संगठन का संरक्षक घोषित किया।कार्यक्रम में फ्यूजी कंपनी से राजकुमार तिवारी, पैनासोनिक कंपनी से सिद्धांत तथा टैलेंट कंपनी से अमित सक्सेना ने कैमरों की आधुनिक तकनीक और एआई आधारित फीचर्स की जानकारी दी। नयन फोटो फ्रेम भी आकर्षण का केंद्र रहा | जिसके संचालक नरेंद्र पाण्डेय नें सभी को जानकारी दी | सम्मेलन में अमित राठौर, रविंद्र भदौरिया, अनिल श्रीवास्तव, मुकेश शुक्ला, मनोज शर्मा, जोगिंदर सिंह, स्वतंत्र प्रकाश वर्मा, नंद किशोर चौरसिया, संदीप चौहान, अनुराग पांडेय, सोनू शुक्ला, भारत सिंह, प्रदीप शाक्य, रजत गुप्ता, निलेश कटियार, अरविंद आनंद, पवन अग्रोटी, अवधेश सिंह, बृजमोहन चौधरी, जितेंद्र मिलन कटियार, नवनीत वाजपेयी, सुशील कुमार और अरुणेश अग्निहोत्री सहित फर्रुखाबाद, बरेली, औरैया, एटा, इटावा, कासगंज, कन्नौज, छिबरामऊ, मैनपुरी और शाहजहांपुर समेत विभिन्न जनपदों के लगभग 200 फोटोग्राफरों ने सहभागिता की।