कलेक्ट्रेट में गंदगी की शिकायत डीएम से अधिवक्ताओं ने सौंपा मांग पत्र

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट परिसर में व्याप्त गंदगी एवं कूड़े के ढेरों को साफ कराए जाने की मांग अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपे संयुक्त मांग पत्र में की है।
मांगपत्र में कहा गया कि कलेक्ट्रेट परिसर और कचहरी क्षेत्र में चारों ओर भारी गंदगी फैली हुई है औरज्ञजगह-जगह कचरे के बड़े-बड़े ढेर जमा हो चुके हैं, जिनकी नियमित सफाई नहीं हो रही है।इस भीषण गर्मी में सडते हुए कूड़े से उठने वाली तीव्र बदबू और मच्छरों के प्रकोपमें सड़ते हुए अधिवक्ता, वादकारी और कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मडरा रहा है। जनपद के मुख्यालय खासतौर से कलेक्ट्रेट में किस प्रकार की गंदगी सारे हालत बयां कर रही है। कूड़े के इन घेरे में मौजूद पॉलिथीन को गोवंश जैसे पशु खाकर बीमार हो रहे हैं।
अधिवक्ताओं ने मांग की कि कलेक्ट्रेट एवं कचहरी परिसर में इस समूचे कूड़े-कचरे को तत्काल हटवाया जाए । इसके साथ ही नियमित व समयबद्ध सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित निकाय को आदेशित किया जाये।दिए गए मांग पत्र पर अधिवक्ता बृजेश सिंह शिवेंद्र मोहन मिश्रा सत्येंद्र कुमार दुबे सुनील कुमार संजय कटियार व अन्य अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर किए ।